महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी की धनराशि की निकासी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अपने खातों में ठगी की धनराशि मंगाकर निकाल लेता था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे लोगों को डॉलर एक्सचेंज कर भारतीय मुद्रा खाते में भेजने का झांसा देते थे। इसके माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि अपने एवं अपने परिचितों के खातों में मंगाकर उसकी निकासी कर लेते थे। यह भी पढ़ें- नामी कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। पकड़े...