साइबर ठगी की जानकारी जुटाने कुंदरकी पहुंची हरियाणा पुलिस
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- नगर में साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा पुलिस के यहां पहुंची। पुलिस टीम ने नगर के करीब दर्जनभर युवकों से पूछताछ की और उनके बैंक खातों से जुड़े लेनदेन की जानकारी जुटाई। कुछ युवकों के बैंक खातों में बाहरी राज्यों से धनराशि भेजी गई थी। खाते में रकम आने के बाद संबंधित युवकों ने वह राशि वापस कर दी और बदले में उन्हें कुछ रुपये कमीशन के रूप में दिए गए। इस प्रक्रिया में युवकों के स्वयं खातों से भी धनराशि कटने और उनके एकाउंट होल्ड होने की बात सामने आई है। प्राथमिक तौर पर यह मामला बड़े स्तर पर संचालित साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को हरियाणा पुलिस की टीम ने कुंदरकी पहुंचकर संदिग्ध बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े युवकों से विस्तृत पूछताछ की। पुलिस ने बैंक खातों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.