मेरठ, जून 29 -- लोहियानगर पुलिस ने साइबर ठगी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सोनू की करीब 1.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस, प्रशासन और तहसील अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर संपत्तियों पर जब्ती नोटिस चस्पा किए गए और उन्हें सील कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सोनू पुत्र चरणदास निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना मवाना, साइबर फ्रॉड के कई मामलों में आरोपी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न जिलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने साइबर ठगी से अवैध धन अर्जित कर कई भूखंड और एक कार खरीदी थी। कार्रवाई के दौरान ग्राम बाजोट स्थित छह भूखंडों तथा एक कार को कुर्क किया गया।कुर्क की गई संपत्ति का सर्...