फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- नवाबगंज। परमनगर गांव का योगेश साइबर ठगी का शिकार हो गया। योगेश के नंबर पर पिछले दिनों एक काल आयी थी। काल करने वाले ने एक लिंक खोलने और कुछ जरूरी स्क्रीन शॉट भेजने को कहा। लिंक खोलने के बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। यह देखकर वह हैरान हो गया। उसने इस मामले में थाने में सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...