रायबरेली, अप्रैल 29 -- रायबरेली। शहर कोतवाली पुलिस ने साइबरी ठगी के वांछित आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी अंकित तिवारी पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी गौरिया पिपरा थाना बौडी जनपद बहराइच को शहर के गोरा बाजार स्थित पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया है। शहर के सूर्यभान सिंह को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिजिटल अरेस्ट किया था। इसके पूर्व पुलिस ने दो और गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एडिशन एसपी आलोक सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...