बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- साइबर ठगी का भंडाफोड़, एक धराया तो पांच आरोपी फरार शेखपुरा/शेखोपुरसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जबकि, पांच अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साइबर थाना के दरोगा साकेत कुमार ने बताया कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में साइबर ठगी की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को ठगी में संलिप्त पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ ग्रामीणों के हस्तक्षेप का लाभ उठाकर पांच आरोपी फरार हो गए। सभी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस ने मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.