शामली, जनवरी 4 -- कस्बे के थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया था, जिसमें ठगों द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से 99,901 रुपये की ठगी कर ली गई थी। हालांकि पुलिस की तत्परता से पूरी रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस का धन्यवाद किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव दथेडा निवासी राजू पुत्र नगीना सिंह के साथ 24 दिसंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गई थी। ठगों ने पीड़ित के एक्सिस बैंक खाते से 99,901 रुपये निकाल लिए थे। इस संबंध में पीड़ित ने 25 दिसंबर को कोतवाली झिंझाना पर साइबर सेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका शिकायत संख्या 33112250190053 बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना झिंझाना की साइबर सेल टीम ने पीड़ित की राशि को होल्ड कराया और बाद में पूरी रकम 99,901 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.