देवघर, जुलाई 17 -- देवघर, प्रतिनिधि पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में बुधवार को पथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जो खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, फोनपे, गूगल पे और एयरटेल पेमेंट बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से साइबर ठगी करता था। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पथरौल थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। सूचना सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक तकनीकी जांच में साइबर ठगी में संलिप्तत...