बुलंदशहर, जुलाई 13 -- जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन साइबर व्रज' के तहत पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, जहांगीराबाद और खुर्जा नगर पुलिस ने एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा लोगों को टूर का झांसा देने और अन्य प्रलोभन देकर अपने 'म्यूल अकाउंट' के जरिए ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों से पांच शातिर साइबर ठगों को पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें- 110 करोड़ की साइबर ठगी, प्रयागराज के 114 बैंक खाता और मोबाइल धारकों पर शिकंजा कोतवाली देहात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहात पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार शर्म...