बागपत, मार्च 29 -- बड़ौत। पुलिस ने वांछित आरोपियों की तलाशी में चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी नदीम निवासी कबीरपुर,अजीम निवासी ईदरीशपुर व नहीम निवासी कबीरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन,चार डेबिट कार्ड, व पांच सिम कार्ड बरामद किए। आरोपी मोबाइल फोन, डेबिड कार्ड के जरिये लोगों से साइबर ठगी करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...