देवघर, मई 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को फर्जी फोन-पे, कस्टमर केयर अधिकारी, लॉटरी और लोन पास कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है, यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तारकार्रवाई का विवरण मामले को लेकर सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी सह पुअनि रोहित कुमार दांगी ने साइबर थाना देवघर में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि 7 मई 2026 को दिन के करीब 11:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय होकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना मिलने क...