बागपत, जून 6 -- साइबर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब 50 हजार रुपये तक की साइबर ठगी या संदिग्ध लेनदेन के चलते फ्रीज किए गए बैंक खातों को चालू कराने के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नई एसओपी के तहत अब बैंक स्तर से ही संदिग्ध खाते अनफ्रीज किए जाएंगे, हालांकि इसके लिए पुलिस की जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी। अगर पुलिस की जांच में खाता संदिग्ध पाया गया, तो आपका आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

साइबर फ्रॉड के लिए नए मार्गदर्शिका शायद ही कोई दिन ऐसा गुजर रहा है, जिस दिन ठग नए-नए तरीकों से ठगी की वारदात को अंजाम न दे रहे हो। शातिर किराये पर बैंक खाते लेकर उनमें रुपये मंगाते हैं। कई लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं होती। जैसे किसी व्यक्ति ने किसी दुकान से सामान खरीदते वक्त पेमेंट की और वो संदिग्ध था। इस पर उस खाते को बैंक फ्रीज कर ...