मुंगेर, जून 24 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। गंगटा थाना क्षेत्र के भीमबांध निवासी बिंदेश्वरी ठाकुर साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। शातिर ठगों ने बैंक खाता बंद होने का झांसा देकर उनसे ओटीपी हासिल किया और पलक झपकते ही खाते से 75 हजार रुपये साफ कर दिए। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित बिंदेश्वरी ठाकुर ने इस संबंध में गंगटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका खाता बंद होने वाला है, इसे चालू रखने के लिए तुरंत ओटीपी बताएं। झांसे में आकर उन्होंने जैसे ही ओटीपी साझा किया, एक मिनट के भीतर उनके खाते से 75 हजार रुपये गायब हो गए। गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बता...