बिजनौर, जून 22 -- कस्बे के गुप्ता टेलीकॉम के स्वामी अंशु गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार दो दिन पूर्व वह एक बैंक का ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक लिंक प्राप्त हुआ। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके पहले से बने बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 47,893 रुपये की राशि कट गई। अंशु गुप्ता ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी 7,245 रुपये की रकम निकाल ली गई। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के चक्कर में उड़ी हजारों की रकम साथ ही मोबाइल फोन को रीसेट कर सिम कार्ड दूसरे मोबाइल में स्थानांतरित कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद साइबर अपरा...