सोनभद्र, दिसम्बर 10 -- बीजपुर(सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय साइबर टीम ने ठगी किए गए 40 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया। बीजपुर निवासी नूरे आलम पुत्र ताहिर शेख ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर ठगों ने उसके 40 हजार ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज करा कर ठगी की राशि को होल्ड कराया। ततपश्चात आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सम्बंधित बैंक को पत्राचार कर पूरी धनराशि पीड़ित के मूल खाते में वापस करायी। साइबर टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया। टीम में एएसआई जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल विंध्याचल कुशवाहा, कांस्टेबल सरोज, अमित कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...