गोंडा, जून 27 -- बभनजोत। खोड़ारे थानाक्षेत्र मे दो लोगों के साथ हुए साइबर फ्राड मामले में साइबर टीम ने अट्ठाइस हजार रुपये उनके खातो में वापस कराई। इससे पीड़ितों के चेहरे खुशी से चमक उठे। खोड़ारे थाने के एसआई ज्ञानेन्द्र शुक्ला व आरक्षी हरिश्चंद्र तिवारी की साइबर टीम ने शनिवार को देवीदीन निवासी ग्राम खरदेवरी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा के खाते से 18 हजार रुपये व मिन्हाज के खाते से 10 हजार रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...