मऊ, मई 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। मधुबन थाना की साइबर टीम ने एक पीड़ित के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम 54,400 रूपए उसके बैंक खाते में वापस करा दी है। थाना क्षेत्र के दुबारी रमऊपुर निवासी अखिलेश कुमार मौर्या पुत्र रामानन्द मौर्या को एक अज्ञात व्यक्ति ने झांसे में लेकर उनके फोन में एक अनजान ऐप डाउनलोड करवा दिया था। इसके बाद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए उनके खाते से कुल 54,400 उड़ा लिया। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने बिना देर किए साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर आयाओं का सम्मान आज साइबर टीम ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की और ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित के खाते में वापस लाने में सफलता हासिल की। थाना के ...