लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ,संवाददाता।एआई की मदद से वित्त मंत्री का यूट्यूब का विज्ञापन वायरल कर साइबर जालसाज ने बुजुर्ग से निवेश के नाम पर 4.82 लाख रुपये ऐंठ लिए। वहीं, जालसाजों ने कैप्टन समेत दो अन्य के खातों से 6.15 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर ठगी के यह मामले गुडंबा, चिनहट व सुशांत गोल्फ सिटी के हैं।जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी 60 वर्षीय सूर्य प्रकाश शर्मा का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व भारतीय स्टेट बैंक में है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विज्ञापन देखा। इसमें क्वांटम एआई प्लेटफार्म पर 21 हजार लगाने पर मुनाफे की बात कही गई। यह देखकर पीड़ित ने पंजीकरण कर लिया। पांच मिनट बाद एक कॉल आई। जालसाज ने बातों में फंसाकर जानकारी हासिल की। फिर उनके दोनों खातों से कई बार में 4,82,164 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ...