बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। साइबर क्राइम पुलिस थाना ने राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों को बचाव के लिए जागरूकता के टिप्स दिए गए। लगभग 100-150 लोगों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को सोशल मीडिया आई-डी पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन लागू करने, मोबाइल में इंस्टॉल महत्वपूर्ण एप्लीकेशनों में मजबूत एवं कठिन पासवर्ड प्रयोग करने, मोबाइल पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल्स एवं अज्ञात कॉल/मैसेज से सतर्क रहने तथा विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल क...