हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत ग्राम धनौरा के तहत विजड़म पब्लिक में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने छात्र और छात्राओ को साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा केंद्र, एंटी रोमियों स्क्वायड, यूपी-112 व वूमेन पावर लाइन 1090 सम्बन्धी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस टीम का भी आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...