जहानाबाद, दिसम्बर 13 -- किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर भरोसा न करें: सीडीपीओ करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंडों में इन दिनों साइबर क्रिमिनलों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आंगनवाड़ी सेविकाओं और उनके लाभुकों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रतिदिन किसी न किसी आंगनवाड़ी सेविका अथवा लाभुक के पास साइबर ठगों द्वारा फोन कॉल किया जा रहा है या फिर संदिग्ध लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने का दबाव बनाया जा रहा है। साइबर अपराधी कभी स्वयं को जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़ा अधिकारी बताते हैं, तो कभी राज्य निदेशालय या आंगनवाड़ी प्रखंड कार्यालय का नाम लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। फोन करने वाले ठग लाभुकों को यह कहकर डराने या लालच देने की कोशिश करते हैं कि यदि लिंक डाउनलोड नहीं किया गया या मांगी गई जानकारी नहीं दी गई तो उनका लाभ बंद हो जाएगा। कई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.