देवघर, अप्रैल 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। दो लोगों ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। दोनों मामलों में कुल 22 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। जानकारी के अनुसार जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी सौरभ कुमार को साइबर अपराधियों ने कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। ठगों ने केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर झांसे में लिया और मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 12 हजार रुपए कट गए। पैसे कटने के बाद ठगी का अहसास हुआ, उसके बाद जसीडीह थाना पहुंचे। लेकिन मामला साइबर थाना का होने के कारण पुलिस ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। वहीं, नगर थाना के छोटा मस्जिद के पास रहने वाले मो. इमरान को भी साइबर ठगों ने निशाना बनाया। ठगों ने एक मोबाइल ऐप के माध्यम से कैशबैक का लालच दिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने कहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.