देवघर, मई 26 -- देवघर। प्रतिनिधि साइबर अपराधियों ने मधुपुर निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 16 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मधुपुर निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बता विभिन्न प्रकार का लालच दिया। बातचीत के दौरान साइबर अपराधी ने पीड़ित से बैंक संबंधी जानकारी व ओटीपी हासिल कर लिया। कुछ ही देर बाद खाते से 16 हजार रुपए की निकासी हो गई। मोबाइल पर रुपए कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उसके बाद उसने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...