देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर, प्रतिनिधि क्षेत्र में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 65 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। पीड़ितों ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मोहनपुर निवासी राकेश कुमार की है। आवेदन में बताया कि मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को बैंक अधिकारी बताकर केवाईसी अपडेट कराने की बात कही गई। बातचीत के दौरान ठग ने ओटीपी और अन्य जरूरी जानकारी हासिल कर ली। यह भी पढ़ें- केवाईसी कराने के नाम महिला से 8.50 लाख रुपये ठगे कुछ ही देर में खाते से 40 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। जब तक ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं दूसरा मामला जसीडीह थाना के ...