देवघर, अप्रैल 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे। साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के निर्देशन में मंगलवार को विशेष टीम गठित कर जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों को दबोचा गया। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फ्लिपकार्ट, एमजॉन, एयरटेल पेमेंट बैंक, फोन पे और पेटीएम के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान योजना और क्रेडिट कार्ड लिंक भेजकर भी ठगी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में पालोजोरी ...