देवघर, मार्च 26 -- देवघर,प्रतिनिधि साइबर क्राईम को लेकर पुलिस ने चार संदिग्ध को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई साइबर ठगी के संगठित गिरोह के खिलाफ की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों युवकों को एक ठिकाने से पकड़ा। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सभी आरोपी एक ही स्थान पर बैठकर लोगों को रेंडम कॉल करते थे और विभिन्न तरीकों से ठगी को अंजाम देते थे। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं और मिलकर नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस ने संदिग्धों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एक डायरी बरामद की है। डायरी में कई मोबाइल नंबर और महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हैं। टेक्निकल व एक्सपर्ट टीम जब्त सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...