देवघर, जुलाई 9 -- देवघर प्रतिनिधि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर व्यापक अभियान चलाते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान साइबर ठगी के आरोप में 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है, जबकि उनसे मिले मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, साइबर ठगी से जुड़े इनपुट मिलने के बाद विशेष टीमों का गठन कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पास मौजूद मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। सभ...