जामताड़ा, मार्च 12 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। मुंबई के एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति के खाते से 6 लाख की ठगी के मामले में बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने करमाटांड़ पहुंची। महाराष्ट्र के कफ परेड मुंबई थाना की पुलिस एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने थाना क्षेत्र के ईदगाह मोड़ के फूकबंदी गांव से मामले में एक आरोपी मजहर आलम को गिरफ्तार किया। आरोपी का ईदगाह मोड़ स्थित एक हार्डवेयर अलीफा हार्डवेयर है। छापेामारी के दौरान आरोपी के घर से एपल मोबाइल फोन समेत ओर चार मोबाइल जब्त किया गया। वहीं पुलिस ने इस कांड से जुड़े कई आरोपियों के घर में छापेमारी की गई। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रूपेश राजेंद्र भागवत में बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कफ परेड मुंबई थाना कांड संख्या 52/26, धारा 318(...