गोड्डा, जनवरी 31 -- मेहरमा, एक संवाददाता। शुक्रवार को मेहरमा पुलिस ने स्थानीय संत थॉमस विद्यालय धमड़ी के प्रांगण में वहां अध्ययनरत बच्चों को डायल 112, साइबर क्राइम, 1930 हेल्पलाइन, ट्रैफिक रूल एवं सुरक्षा तथा अन्य पुलिस से संबंधित सहायता के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जागरूक किया। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बच्चों को भारत का भविष्य बताते हुए आज के युग के हिसाब से तैयार रहने को प्रेरित किया। कहा कि जागरूकता वर्तमान समय की जरूरत है। ताकि किसी प्रकार की परेशानियों से बचा जा सके। यातायात के नियमों का कठोरता से पालन कर संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है। इसे नजर अंदाज करना हमारे लिए घातक सिद्ध होगा। वहीं जागरूक रहकर किसी धोखा घड़ी से बचा जा सकता है। क्योंकि अपराधी तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.