देवघर, मार्च 21 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के दिल मांगे मोर ढ़ाबा के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर क्राइम में लिप्त दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। पूर्व में भी साइबर अपराध के मामलों में एक भाई जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए साइबर थाना की टेक्निकल टीम को भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थानांतर्गत दिल मांगे मोर ढाबा के पास अवस्थित एक घर में कुछ युवक बैठकर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और बताए गए लोकेशन पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने करीब एक घंटे तक ...