देवघर, जून 21 -- देवघर। साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

संदिग्धों की गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जब्त किए गए हैं। फिलहाल सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा जब्त उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े मामलों में लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कई स्थानों पर ...