साइबर क्राइम मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार
देवघर, सितम्बर 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर और सारठ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी के पास से मिला मोबाइल व सिम कार्ड की जांच करने पर प्रयाप्त सबूत मिला। उसके आधार पर सभी को कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेशनुसार जेल भेज दिया है। उक्त मामले की जानकारी साइबर डीएसपी ने देते हुए बताया कि पुलिस ने 27 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और आठ सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल फोन और सिमकार्ड के जरिए साइबर ठगी में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र में कुछ संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.