बांका, मई 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कसबा शोभनाथपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी, पति देवन दास के खाते से साइबर बदमाशों ने चार हजार रुपए की खाता से चोरी कर ली। बताया कि यूको बैंक कसबा शाखा का ग्राहक हैं। पीड़िता ने बताया कि अचानक उनके मोबाइल पर खाते से रुपए निकासी का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह घबरा गईं और तुरंत यूको बैंक शाखा पहुंचकर अपने खाते की जानकारी प्राप्त की। बैंक से खाता प्रिंट कराने पर पता चला कि उनके खाते से साइबर अपराधियों द्वारा चार हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम ने महिला के खाते से उड़ाए रूपए, मामला पहुंचा थाना पीड़िता ने बताई की ना तो उनके पास कोई ओटीपी भेजी गई और ना ही कोई लिंक ही भेजी गई। आखिरकार इस तरह का गोलमाल ग्राहकों ...