हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। थाना साइबर क्राइम जनपद हरदोई की टीम ने मार्च 2026 में ऑनलाइन ठगी के मामलों में सराहनीय कार्य करते हुए चार पीड़ितों के करीब 11 लाख 335 रुपये वापस कराए हैं। साइबर ठगों द्वारा कई माध्यमों से लोगों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी की गई थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक खातों और ट्रांजेक्शन को ट्रेस किया। तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंकों और प्लेटफॉर्म से समन्वय कर धनराशि को होल्ड कराया गया। बाद में पीड़ितों के खातों में वापस करवा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में श...