देवघर, दिसम्बर 29 -- सारठ प्रतिनिधि पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर सोमवार को सारठ थाना पुलिस ने बगडबरा गांव में छापेमारी कर दो युवकों को साइबर क्राइम के आरोप में हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार प्रतिबिंब एप द्वारा प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बगडबरा गांव निवासी लालू अंसारी व दिलखुश अंसारी नामक युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया। वहीं हिरासत में लिए गए युवाओं की मोबाइल आदि की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...