देवघर, मार्च 24 -- देवघर। जिले में साइबर अपराध का नया ट्रेंड तेजी से सामने आ रहा है। अब शातिर अपराधी फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों की फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं और बदले में पैसे की मांग कर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। हालात यह है कि साइबर थाना को एक ही दिन में ऐसे सात आवेदन दिया गया है। पीड़ितों के अनुसार साइबर अपराधी पहले किसी व्यक्ति की फोटो या प्रोफाइल डिटेल हासिल कर लेते हैं। उसके बाद उसी नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट या एडिटेड फोटो तैयार कर वायरल करने की धमकी दी जाती है। कई मामलों में आरोपियों द्वारा पीड़ित के परिचितों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पैसे की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार अधिकतर मामलों में साइबर अपराधी पीड़ित को मानसिक रूप से डराने की कोशिश करते हैं। बदनाम करने या परिवार-समाज में छवि ...