सीवान, दिसम्बर 24 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तेवथा गांव स्थित बंद साइबर कैफे दूकान पर सोमवार की सुबह अपराधियों द्वारा गोलीबारी मामले में दूकानदार रमेश कुमार महतो के आवेदन पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तेवथा निवासी रमेश कुमार महतो ने आवेदन में कहा है कि तेवथा गांव में ए आर साइबर कैफे नाम से उनकी दुकान है। 21 दिसम्बर को दुकान के सामने दो लड़के आपस में झगड़ रहे थे। मैंने जाकर बीच बचाव किया। झगड़ा छुड़ाने को से नाराज लड़कों ने हमें जान से मारने की घमकी दी। 22 दिसम्बर की सुबह गोहपुर निवासी दो युवकों बंद दुकान पर गोली चलाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...