पूर्णिया, मई 3 -- साइबर कैफे की आड़ में फर्जी प्रमाण बनाने के खेल का पुलिस ने खुलासा किया है। साईबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में साईबर थाना, चम्पानगर एवं मरंगा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को चम्पानगर बाजार से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों अलग- अलग साईबर कैफे के संचालक हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चम्पानगर थाना के रामनगर निवासी छोटू कुमार एवं चम्पानगर निवासी बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल, सीपीयू सहित चार लैपटॉप कम्प्यूटर, तीन फिंगर प्रिंट स्कैनर, भारी मात्रा में अनडिलेवर्ड बैंक पासबुक एवं एटीएम तथा भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मतदाता पहचान पत्र फर्जी राशन कार्ड तथा प्रिंटर स्कैनर बरामद किए गए हैं。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.