अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- पुलिस का जगह-जगह लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है। इसके तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने पाण्डेखोला में शिविर लगाया। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड आदि से बचाव की जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी अपराधों पर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए गौरा शक्ति ऐप का महत्व बताया। लोगों से नशा नहीं करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...