देवघर, जून 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के एक मामले में आरोपियों के सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मंगलवार की शाम मोहनपुर थाना क्षेत्र के मयूरनाच गांव पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपियों का स्पष्ट सुराग नहीं मिलने के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम मंगलवार शाम करीब पांच बजे मोहनपुर थाना पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी संदीप कृष्ण को दी। उसके बाद पुलिस को साथ लेकर टीम मयूरनाच गांव पहुंची और तकनीकी लोकेशन के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध आरोपियों का सत्यापन भी किया। हालांकि, दोबारा लोकेशन ट्रैक करने के बावजूद आरोपियों की सटीक स्थिति का पता नहीं चल सका। पर...