देवघर, मार्च 11 -- सारठ प्रतिनिधि साइबर आरोपियों की तलाश में बुधवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट साइबर थाने की पुलिस सारठ पहुंची। जानकारी के अनुसार बालाघाट साइबर थाना के पुलिस अधिकारी शत्रुघ्न पटले चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र में हुए साइबर क्राइम मामले के आरोपी की तलाश में सारठ के चरकमारा गांव पहुंची। हालांकि पुलिस के आने पर आरोपी मौके पर नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस आरोपी का वेरिफिकेशन कर वापस लौट गई। बताते चलें कि एक ओर पुलिस साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर साइबर क्राइम में लिप्त सैकड़ों युवक आज भी इस गोरखधंधे से जुड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...