फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। सेक्टर-15 निवासी एक प्रॉपर्टी कारोबारी से करीब 17 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर 20 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो ठगी में शामिल आरोपियों और बैंक खातों की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हैं। इस मामले में नोएडा निवासी एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके बैंक खाते में तीन करोड़ रुपये आए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-15 निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी ने हाल ही में अपनी एक एकड़ जमीन बेची थी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने से संबंधित एक संदेश आया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनसे संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करने के लिए कहा। ठगों ने कारोबारी से एक मोबाइ...