हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।कोतवाली देहात की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया। वहीं महिला थाना हरदोई की प्रभारी निरीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना माधौगंज क्षेत्र स्थित फूलमती इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को 1090, 112, 1076, 1098, 102, 101, 10...