लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), लखीसराय द्वारा सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उनसे निपटने और आम लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।प्रशिक्षण सत्र में साइबर डीएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, एटीएम फ्रॉड और फर्जी कॉल के जरिए लोगों को ठगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराधों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।उन्होंने प्रशिक्षुओं को यह भी सिखाया कि साइबर अपराध की शिकायत मिलने प...