साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक
गोरखपुर, अगस्त 20 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत थाना बांसगांव की साइबर हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसगांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग, एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने तथा साइबर ठगी होने के बाद तत्काल कार्रवाई के लिए 'गोल्डन आवर' के महत्व के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.