कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को जिले भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, महिला अधिकार, नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में 112, 1090, 1076, 1098, 1930, 181 एवं 102 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी प्रदान की गई। थाना पश्चिम शरीरा, महिला थाना, मोहब्बतपुर पइंसा एवं थाना महेवाघाट समेत सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आय...