प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले के सभी थानों के दो-दो उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन में दो दिवसीय साइबर अपराध बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। मुंबई से आए प्रशिक्षक केतन देसाई और मनोज दुबे ने कॉल डिटेल रेकार्ड (सीडीआर), इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) और व्हाट्सएप से संबंधित जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध की रोकथाम, सर्विलांस की तकनीकी जानकारी दी। समापन मौके पर पहुंचे एसपी दीपक भूकर, सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण में ली गई तकनीकी जानकारी का उपयोग सतर्कता से करने को कहा। इस मौके पर आरआई राजीव राय, स्वॉट प्रभारी अमित चौरसिया, साइबर सेल प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.