बदायूं, जनवरी 4 -- बिल्सी। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से इनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के व्यावहारिक टिप्स दिए गए। महिला एसआई रचना देशवाल ने किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल सोनिया ठाकुर, भूपेश कुमार व कोशिंद्र आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...