साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस और बैंक समन्वय बढ़ेगा
धनबाद, अगस्त 26 -- धनबाद में वित्तीय साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच समन्वय और मजबूत बनाया जा रहा है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चल रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में बाघमारा पुलिस अनुमंडल के 65 सरकारी एवं निजी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ तीसरे चरण की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने की। इस दौरान साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव, बाघमारा एसडीपीओ अजीत विमल, अंचल निरीक्षक, विभिन्न थानों के प्रभारी भी उपस्थित थी। बैठक में उन बैंक खातों की पहचान और निगरानी पर जोर रहा, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जा सकता है। म्यूल बैंक अकाउंट, अचानक होने वाले बड़े लेनदेन, नए खातों में असामान्य ट्रांजेक्शन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.