देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने अब गांव स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सारठ एवं खागा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का संदेश दिया।

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। सारठ थाना प्रभारी दीप...